अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पांच दिवसीय चेतना विकास मूल्य शिक्षा कार्यशाला शिविर शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, रायपुर में संपन्न

रायपुर : 27 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक 5 दिवसीय चेतना विकास मूल्य शिक्षा कार्यशाला शिविर शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के बी.एड., एम. एड. के छात्राध्यापको ने बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया।

इस 5 दिवसीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप मे अनिता दीदी, मीना दीदी, ज्योति दीदी, ममता दीदी, अछोटी, रायपुर उपस्थित रहे। “जियो और जीयो” द्वारा चेतना विकास मूल्य शिक्षा का वक्तव्य आदरणीय दीदियों द्वारा महाविद्यालय के बी.एड, एम.एड के छात्राध्यापको को बताया गया। शिविर में दार्शनिक ऐ नागराज बाबा जी द्वारा दिए गए जीवन विद्या की शिक्षा को बताया गया। विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा दी जाए जिससे बच्चों की चेतना जागृत और विकसित हो, चेतना मूल्य विकास शिक्षा का मुख्य उद्देश्य स्वयं में विश्वास होना, श्रेष्ठता का सम्मान करना, कृतज्ञता जिनसे सहयोग मिला उनके प्रति, व्यक्तित्व में संतुलन बनाए रखना, सभी के साथ सहयोग का व्यवहार करना है।

कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर विशेष अतिथि के रुप में SCERT से के. के. साहू सर, अभ्युदय संस्थान आछोटी से संकेत ठाकुर भैया, शुभ्रा ठाकुर दीदी, चानी दीदी, ममता दीदी, श्रेया दीदी,CTE की प्राचार्य महोदया भावना चौहान मैडम, डॉ. शेफाली मिश्रा, कल्पना देशमुख, अनुपमा अंबस्ट, डॉ. लता मिश्रा, योगेश्वरी महादिक, सुलभा उपाध्याय, शांतनु विश्वास, सतीश तिवारी, के. आर. दास, मोहित वर्मा, कविता कृपलानी, दीपा दास,किरण जोत बदेशा, संगीता कर्मकार, अन्य समस्त अकादमिक सदस्य एवं महाविद्यालय के बी.एड, एम. एड. के समस्त छात्राध्यापक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!