अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

केंद्रीय बजट 2026 – विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने वाला बजट/प्रेम लाल साहू

भिलाई: भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के प्रवक्ता  प्रेम लाल साहू ने 01 फरवरी 2026 को संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को सशक्त आधार देने वाला, आम नागरिक के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने वाला तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

श्री साहू ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक, मध्यम वर्ग और उद्यमियों – सभी वर्गों की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। केंद्र सरकार ने आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को भी प्राथमिकता देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचना ही सरकार का मूल उद्देश्य है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उन्होंने कहा कि बजट में कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, युवाओं के लिए रोजगार व कौशल विकास, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्टार्ट-अप एवं एमएसएमई को प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल भारत को नई गति देने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रेम लाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए भी गरीब और मध्यम वर्ग के हितों की पूरी चिंता की जा सकती है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और सुरक्षित भारत के निर्माण की ठोस कार्ययोजना है।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक और श्रमिक बहुल राज्य के लिए यह बजट विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। इससे भिलाई सहित पूरे अंचल में उद्योग, स्वरोजगार, कौशल विकास और अधोसंरचना को नई दिशा मिलेगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

श्री साहू ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार केवल घोषणा करती रही जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार योजनाओं को जमीन पर उतारने में विश्वास रखती है। केंद्रीय बजट 2026 इसी सुशासन और जवाब देही का प्रतीक है।

अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा जिला भिलाई की ओर से हम इस जनहित तहसील मुख और राष्ट्र निर्माण को समर्पित बजट के लिए माननीया वित्त मंत्री सीता रमण जी एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!