खुडमुड़ी में भव्य मड़ई मिलन समारोह का सफल आयोजन, यादव समाज के भाईयो ने दोहा लगाकर किया सुख समृद्धि की कामना/गुलाब जोशी

पाटन : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खुडमुड़ी में 04 फरवरी को भव्य मड़ई मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मड़ई मिलन समारोह में शामिल होने के लिए क्रमशः समय अनुसार उपस्थित हुए। जिसमें जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जनपद सदस्य संतोषी ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन साहू, राजेश चौहान सहित ग्राम के प्रमुख जन मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार ग्राम पंचायत के ऊर्जावान सरपंच गुलाब जोशी ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंचगण सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


ग्राम पंचायत के सरपंच गुलाब जोशी ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मड़ई मिलन समारोह छत्तीसगढ़ की संस्कृति की पहचान है। इस तरह के आयोजन से ग्राम में भाईचारा और सद्भावना जागृत होती है। यादव समाज के भाइयों के द्वारा बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ गीत संगीत प्रस्तुत की जाती है। जिससे गांव में सुख समृद्धि की कामना कर कर दोहा लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।
श्री जोशी ने आगे कहा कि मड़ई मिलन समारोह में गांव में प्रत्येक घर मेहमान आने की परंपरा रहती है। खासकर बेटियां जो ससुराल में रहती है वह आकर के इस मड़ई मिलन समारोह में शामिल होकर अपने परिवार जनों से भेंट मुलाकात कर सकुशल हाल-चाल जानते है,शेयर करते हैं। जो हमारी छत्तीसगढ़ की परंपरा है पुन :आप सबको मड़ई मिलन समारोह की हार्दिक बधाई एवंशुभकामनाएं।








