अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मॉडल गांव पतोरा में वृक्षारोपण कर CISF RTC भिलाई द्वारा लिया गोद , सरपंच ने जताया आभार

पाटन: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मॉडल गांव पतोरा को Village Adoption पहल के अंतर्गत CISF RTC भिलाई द्वारा गोद लिया गया है। ग्राम पतोरा में आज जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में वृक्षारोपण किया तथा शाला प्रांगण की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व और स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक भी किया गया।

इस अवसर पर डीआईजी रोहित कटियार ने गांव में संचालित मलजल उपचार संयंत्र एवं कचरा पृथक्करण केंद्र का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने नाडेप टैंक, वर्मी कंपोस्ट तथा जैविक खाद निर्माण की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इन व्यवस्थाओं की सराहना की।

CISF द्वारा गांव में स्वच्छता जागरूकता अभियान, बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु गतिविधियाँ, तथा विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई गई है, जिससे बच्चों को बेहतर भविष्य की दिशा मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट एम. नाओरेम चा,सरपंच भुनेश्वर साहू, पारुल बोहरा, शिशुपाल सिंह, एस.एस. यादव, राकेश कुमार, जनपद सदस्य चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी, राजेंद्र वर्मा,मनोज साहू, डीलेश्वरी साहू एवं सनत वर्मा सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

CISF RTC भिलाई की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ गांव के समग्र विकास और समाज के साथ सकारात्मक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए CISF के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!