अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मटंग में रामायण सम्मेलन का समापन, पूर्णाहुति दिवस में पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता

पाटन/ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम मटंग में आज मानस गान सम्मेलन का समापन दिवस कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेता मटंग पहुँचे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सरस्वती बंजारे अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीमती नीलम चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग, साथ ही विशिष्ट अतिथि श्रीमति कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन,राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि,श्रीमती दुलौरीन यादव जनपद सदस्य पाटन, मेहत्तर वर्मा अध्यक्ष जिला मानस संघ,अमित हिरवानी सरपंच ग्राम पंचायत मटंग, लालेश्वर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन,डूलेश्वर साहू उपाध्यक्ष साहू संघ पाटन,खिलेश यादव,पोशुराम निर्मलकर भागवत प्रसाद वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सरस्वती बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा की आज मुझे आपके गांव आने का मौका मिला यह मेरा सौभाग्य है!निश्चित ही ऐसे धर्म आयोजन से गाँव में राम नाम प्रचार होता है।

आगे उन्होंने वी बी जी राम योजना के विषय में श्रोताओं को बताया! ज़ब यंहा आई हूँ तो मटंग गाँव के विकास कार्य के लिए राशि की घोषणा कर करके जाउंगी! अभी जिस दसहरा मंच पर आज यह आयोजन हो रहा है उसे लगभग 10लाख की डोम सेट निर्माण की घोषणा कर रही हूँ, जिसे बहुत ही जल्द पूरा किया जाएगा।

अगले वक्ता कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने कहा की दो अक्षर का राम नाम ही जगत में सत्य है!जैसे शरीर के सभी अंग आँख, कान, गला, नाक, पैर, हाथ, सिर, दाँत, जीभ, पेट आदि सभी दो अक्षर से बना है! वैसे ही यें दो अक्षर के राम नाम से ही संसार में सत्य है।

इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा रामायण आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक समरसता की सशक्त पहचान है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और संस्कारों का संचार होता है। जनपद पंचायत पाटन सदैव ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, लालेश्वर साहू, मेहत्तर वर्मा ने भी सभा को सम्बोधित किया।

स्वागत भाषण एवं आभार सरपंच अमित हिरवानी के द्वारा किया गया।

श्री हिरवानी ने गाँव विकास के लिए जनप्रतिनिधियों से विभिन्न कार्यों की मांग किया जिसे पूरा करने का जनप्रतिनिधियों ने आस्वासन दिया।

मंच संचालक युमन साहू द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राजू हिरवानी, रमेश वर्मा, मनोज साहू, दादू वर्मा, जगदीश वर्मा,बाबूलाल ठाकुर, राहुल साहू, पुष्कर साहू, हर्ष वर्मा, तोरण देवांगन, जितेंद्र साहू, हितेश वर्मा तेनसिंग निर्मल, केवलचंद, खेमलाल,विक्रम यादव, मेष कुमार, बबलू साहू, बउवा देवांगन, दउवा ठाकुर सहित ग्रामीण तथा मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में उपस्थित में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!