पाटन जनपद के विकास को लेकर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक की केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर से महत्वपूर्ण चर्चा
दुर्ग। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र में विकास कार्यों तथा महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं को लेकर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री माननीया श्रीमती सावित्री ठाकुर जी से महत्वपूर्ण एवं सार्थक चर्चा की।


इस अवसर पर जिला कार्यालय दुर्ग में केंद्रीय बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें माननीया केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट, महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के समापन पश्चात जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, माननीया मंत्री जी के साथ दुर्ग स्थित सर्किट हाउस पहुंचीं। इसके पश्चात वे माननीया मंत्री जी के साथ वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन जी के कार्यालय भी गईं, जहां पाटन जनपद की विकास आवश्यकताओं, प्रस्तावित कार्यों एवं केंद्र–स्थानीय समन्वय को लेकर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण चर्चा की गई।
इस दौरान माननीया केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक को अपने कार्यालय आने हेतु आमंत्रित किया, ताकि पाटन जनपद से संबंधित विकास प्रस्तावों पर आगे ठोस एवं त्वरित कार्यवाही की जा सके। साथ ही “आत्मनिर्भर भारत” की भावना के अनुरूप केंद्र सरकार और जनपद पंचायत के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर भी सहमति बनी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक जी, भिलाई जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी, श्रीमती अलका बाघमार जी, श्री मनोज तिवारी जी सहित भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि पाटन जनपद क्षेत्र का समग्र विकास, महिलाओं एवं बच्चों का सशक्तिकरण तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।








