प्रथम पुरस्कार एक लाख, बोरेंदा(केसरा)में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
रानीतराई : ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा युवाओं में अनुशासन, एकता और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से ग्राम बोरेन्दा में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000 निर्धारित किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।


प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि
राकेश ठाकुर,जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने अपने उद्बोधन में कहा कि
“ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशा,भटकाव और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखती हैं। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी निर्माण होता है। बोरेन्दा के युवाओं द्वारा किया गया यह आयोजन अत्यंत सराहनीय है और ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन मिलना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि “गांव स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताएं भविष्य के खिलाड़ियों की नींव मजबूत करती हैं। शासन-प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है कि वे ग्रामीण प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करें।”
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने कहा कि
“खेल गांव को जोड़ने का कार्य करता है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है और युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें उचित मंच देने की।”
राजेश ठाकुर,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर ने कहा कि
“आज की आवश्यकता है कि युवाओं को खेल के साथ-साथ शिक्षा और संस्कार से जोड़ा जाए। ऐसे आयोजनों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।”
कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश वर्मा ने कहा कि
“खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवन निर्माण का सशक्त माध्यम है।गांव के युवाओं द्वारा इतने व्यवस्थित और भव्य रूप से प्रतियोगिता का आयोजन करना गर्व की बात है।”
शुभारंभ के अतिथि दिनेश साहू सदस्य जप,डॉ. ईश्वर निषाद (सरपंच, केसरा), कामेश कश्यप(सरपंच, बोरेन्दा)ने भी अपने विचार साझा किए।
इस दौरान कामेश राजपूत,पीयूष पाल,योगेन्द्र कुमार,आकाश यादव उपसरपंच,भागवत निषाद,गौतम कोरे,मन्नूलाल साहू,ईश्वर यादव,बहूर निषाद,मनोज यादव,परमानंद साहू,देवेन्द्र साहू,सनत यादव,बनवाली निषाद(पंच),बिसहत सेन (पंच), मुकेश साहू,अश्वनी साहू,भागवत निषाद,हरीश पाल,नारद पाल,नागेश यादव,दुजराम,रोशन यदु,भूपेंद्र,पुनाराम निषाद खेल प्रेमी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब बोरेन्दा समत ग्रामवासी बोरेन्दा (पाटन)








