टूटी हुई शौचालय का मरम्मत नहीं कर पा रहा है प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन को दिखा रहा है ठेंगा

अम्लेश्वर: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ)में पिछले दो वर्षों से शौचालय रोड चौड़ीकरण के कारण टूटा हुआ है। जिसे मरम्मत करवाने में पंचायत विभाग रुचि नहीं ले रहा है। मौत का फंदा के रूप में झूल रहा है टूटी हुई छत। स्वच्छ भारत मिशन को दरकिनार कर इस शौचालय को दोबारा बनवाने में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच और सचिव भी मौन साधे हुए हैं। जिससे आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


आपको बता दें उक्त शौचालय रोड चौड़ीकरण के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है जिसे आज तक मरम्मत नहीं कर पाए। उक्त शौचालय बाजार चौक में स्थित गांव के हृदय स्थल में है। बड़ी बात यह है कि उक्त जगह पर सार्वजनिक कार्यक्रम होता रहता है। अभी भी धार्मिक कार्यक्रम उक्त स्थान पर चल रहा है लोगों को वॉशरूम के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। यदि उक्त शौचालय पूर्ण रहता तो लोगों को इसका सुविधा मिल सकता था जिस पर विभाग मौन साधे हुए हैं।








