अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अनियमितता के मामले में ग्राम कौही की शासकीय उचित मूल्य दुकान निलंबित,डीडाभाठा से होगी संचालित

पाटन : पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम कौही की शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितताओं की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य निरीक्षक एवं सहायक खाद्य अधिकारी, पाटन द्वारा की गई जांच एवं निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कौही को निलंबित कर दिया है।

जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

निलंबन के उपरांत ग्राम कौही की शासकीय उचित मूल्य दुकान को अस्थायी रूप से शासकीय उचित मूल्य दुकान डीडाभाठा से संलग्न कर दिया गया है, जिससे हितग्राहियों को राशन वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस प्रकार की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!