अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
पाटन में 14-15 फरवरी को विराट जसगीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन
पाटन। नगर के ऐतिहासिक सुभाष चौक में कल दिनांक 14 एवं 15 फरवरी को भव्य विराट जसगीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं और आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया गया है।


आयोजन समिति द्वारा बताया गया है कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलियों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण का निर्माण होगा।
नगरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं इसे सफल बनाएं।








