अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भव्य दो दिवसीय सस्वर रामचरितमानस गायन एवं रामधुनी झांकी प्रतियोगिता का आयोजन

अम्लेश्वर : ग्राम–जमराव, तहसील–पाटन, जिला–दुर्ग (छत्तीसगढ़) में 14 एवं 15 फरवरी 2026 को भव्य दो दिवसीय सस्वर रामचरितमानस गायन एवं रामधुनी झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से जनमानस में भक्ति भावना के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ 14 फरवरी 2026, शनिवार को प्रातः 10:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री टीकाराम साहू जी (अध्यक्ष, तहसील मानस संघ पाटन) एवं माननीय श्री दानू पटेल जी (अध्यक्ष, मानस शक्ति केंद्र महुदा) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर जी (सरपंच, ग्राम पंचायत जमराव) एवं माननीय श्री लेखराज निषाद जी (उपसरपंच, ग्राम पंचायत जमराव) द्वारा की जाएगी।

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 15 फरवरी 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे।

आयोजक मंडल द्वारा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुजनों एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने की अपील की गई है।

विनीत —

समस्त ग्रामवासी, ग्राम जमराव

आयोजक मंडली, ग्राम जमराव

श्री नवयुवक आजाद मानस मंडली, जमराव

श्री जय बजरंग परमानंद मानस मंडली, जमराव

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!