अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

“सबका साथ, सबका विकास” की भावना के अनुरूप किसानों को होली से पूर्व अंतर की राशि/कल्पना नारद साहू

पाटन: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए दुर्ग जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के अनुरूप किसानों को होली से पूर्व अंतर की राशि देने की घोषणा किसानों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला है। इससे निश्चित रूप से किसान अपने उपज का उचित मेहनताना प्राप्त कर प्रसन्न होंगे।

श्रीमती साहू ने आगे बताया कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त भुगतान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यह निर्णय प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं के हित में है और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25,24,339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीति और संकल्प को दर्शाता है तथा इससे किसानों में उत्साह और विश्वास दोनों में वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!