अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

माता-पिता को सम्मान देने वाले सदैव सम्माननीय होते हैं – कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में 14 फरवरी शनिवार बस्ता मुक्त दिवस पर बच्चों में शिक्षा से अवसर तथा संस्कार देने के उद्देश्य से मातृ पितृ पूजन दिवस व कैरियर गाइडेंस का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित बच्चों ने पालकों व अतिथियों का स्वागत वंदना कर आशीर्वाद स्वरूप अपने उज्जवल भविष्य के लिए कैरियर मार्गदर्शन मांगे।

साथ ही विद्यालय से प्रत्येक माह प्रकाशित होने वाले मासिक वालपेपर फरवरी 2026 कौही मेला विशेषांक का अतिथियों के हाथों अनावरण किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन ने कहा कि जो बच्चे अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं वे जीवन में सम्माननीय होते हैं। तथा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजन को सभी विद्यालयों में करवाने की मंशा जाहिर किए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस दौरान विशेष अतिथि व कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत प्रोफेसर लक्ष्मी कोसले ने कहा कि भारतीय संस्कृति से भारतीय परिवारों में खुशियां है।साथ ही उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति को छोड़ने की हिदायत दी।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंथी गायिका श्रीमती शांता सोनवानी ने कहा कि विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान पंथी कला से शरीर और मन स्वस्थ्य रहता है तथा बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तन और मन को स्वस्थ्य रखना जरूरी है।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता उपसरपंच हेमलाल सोनकर, विशेष अतिथि श्रीमती मनोरमा टिकरिहा पूर्व सरपंच व रोजगार सहायिका सुश्री स्वाति मारकण्डे ने भी बच्चों को माता – पिता का सम्मान व कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किए।

कार्यक्रम के समापन में उपस्थित सभी अतिथियों व बच्चों ने प्रसिद्ध पंथी गायिका श्रीमती शांता सोनवानी के पंथी गीत पर सामुहिक नृत्य किए।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने किया।

इस दौरान गंगा राम साहू अध्यक्ष SMC, श्रीमती रत्ना देवांगन उपाध्यक्ष SMC, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर,पंच भुनेश्वरी साहू, श्रीमती कामिनी मारकण्डे सहित बड़ी संख्या में पालकगण व बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!