अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महाशिवरात्रि पर जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने दी शुभकामनाएं, आदर्श ग्राम कौही के विशाल मेले में शामिल होने का किया आग्रह

रानीतराई। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष श्री कमलेश वर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

श्री वर्मा ने आदर्श ग्राम कौही में आयोजित होने वाले विशाल महाशिवरात्रि मेले में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धर्म नगरी ग्राम कौही में विगत कई वर्षों से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल होते हैं।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु रात्रि में ही पहुंचकर मध्यरात्रि 12 बजे तक पूजा-अर्चना के लिए प्रतीक्षा करते हैं। इसके पश्चात रात्रि 12 बजे से पवित्र स्नान एवं भगवान भोलेनाथ के अभिषेक का क्रम प्रारंभ होता है। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर स्वयंभू महादेव के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं।

जनपद उपाध्यक्ष ग्राम बोरेंदा निवासी कमलेश वर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर मेले में शामिल होकर धार्मिक परंपरा और आस्था के इस महापर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ m

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!