धर्म नगरी आदर्श ग्राम कौही के महाशिवरात्रि मेला में सांसद विजय बघेल ने किए स्वयंभू महादेव के दर्शन

रानीतराई पाटन। धर्म नगरी आदर्श ग्राम कौही में आयोजित भव्य महाशिवरात्रि मेला में दुर्ग के सांसद विजय बघेल शामिल हुए। उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


इस दौरान सांसद श्री बघेल ने स्वयंभू महादेव के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि कौही मंदिर का महाशिवरात्रि मेला न केवल जिले का, बल्कि पूरे प्रदेश का सबसे बड़ा मेला है। यहां प्रदेश भर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और स्वयंभू महादेव के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, जिला पंचायत प्रतिनिधि नारद साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, तहसील पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जनपद सभापति रवि सिन्हा,महामंत्री निर्मल जैन, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लीना सुरेश साहू, मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश्वर साहू सहित क्षेत्र के अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि मेला के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए रहा।








