ग्राम रंगकठेरा-उमरपोटी रामायण कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत दुर्ग सभापति कल्पना नारद साहू

रानीतराई (दक्षिण पाटन) – ग्राम रंगकठेरा, उमरपोटी में आयोजित रामायण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम के वनवास काल के दौरान छत्तीसगढ़ में किए गए प्रवास से जुड़े स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘राम वनगमन पर्यटन परिपथ योजना’ प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत सीतामढ़ी हर-चौक से लेकर दंडकारण्य क्षेत्र के अनेक स्थलों को चिन्हित कर उनका विकास किया जा रहा है।
इस अवसर पर कल्पना नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), गौतमचंद जैन (समाजसेवी, बटरेल), रेवाराम साहू (सरपंच, गातापार), दिलीप साहू (उपसरपंच), प्रेमिन साहू (पंच), ऋषिकांत साहू, गनेश्वर साहू, सुखराम ठाकुर, फुलेश्वर सोनवानी, रोहित कुमार, देवनारायण साहू, चरण सिंह, प्रमोद कुमार, गयाराम साहू, चोवाराम नेताम, गिरीश साहू, शिवप्रसाद साहू सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।








