अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

फूलों की खेती को मिलेगा बढ़ावा: ग्राम खुडमुड़ा में फ्लोरीकल्चर हब अंतर्गत किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन

अम्लेश्वर। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) द्वारा ग्राम-खुडमुड़ा, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में फ्लोरीकल्चर हब (Floriculture Hub) की स्थापना के अंतर्गत फूलों की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को फूलों की आधुनिक खेती, मूल्यवर्धन एवं विपणन की जानकारी प्रदान करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री दयानंद सोनकर जी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर रहेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामवासी, किसान भाई एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।

मेले में फूलों से बने मूल्यवर्धित उत्पादों एवं मॉडलों की प्रदर्शनी, विश्वविद्यालय कैलेंडर का वितरण, फूल वाले पौधों का वितरण, फूलों की खेती से संबंधित पत्रिकाओं का वितरण तथा ड्रोन एवं सोलर पैनल का प्रदर्शन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम दिनांक 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 02:00 बजे से ग्राम पंचायत भवन, ग्राम खुडमुड़ा में आयोजित होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा क्षेत्रवासियों, किसानों एवं इच्छुक जनसमुदाय से कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभान्वित होने की अपील की गई है।

विनीत आयोजक

उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सांकरा-पाटन।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!