अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने 10वीं–12वीं के विद्यार्थियों को दी परीक्षा सफलता की शुभकामनाएं

रानीतराई। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की दुर्ग जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि परीक्षार्थी किसी भी प्रकार के तनाव और दबाव से मुक्त होकर परीक्षा में शामिल हों। आत्मविश्वास के साथ पूरी तैयारी के अनुरूप परीक्षा दें और बेहतर अंक अर्जित कर अपने माता-पिता, विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन करें।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

श्रीमती साहू ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन इसे बोझ न समझते हुए अपने विद्यार्थी कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। बिना किसी चिंता के सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!