पाटन ब्लॉक के धान खरीदी केंद्रों में शेड निर्माण, बाउंड्री वॉल के लिए करोड़ों रुपए का भूमि पूजन संपन्न, दुर्ग सांसद विजय बघेल हुए शामिल

पाटन: पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति सावनी और केसरा में दुर्ग सांसद विजय बघेल के कर कमलों से मंडी बोर्ड मद से लगभग 05 करोड़ का धान खरीदी केंद्रों में शेड निर्माण, बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन किया गया। सावनी,सांकरा,झीट,जामगांव एम, बटंग, जमराव, घुघवा,केसरा,सोरम,डंगनिया,तेली गुंडरा ,बठेना, जामगांव एम, भरर, फेकारी सहित अन्य सेवा सहकारी समितियों में प्रत्येक सोसायटी में 19 लाख 13 हजार रुपए का शेड निर्माण बाउंड्री वॉल हेतु भूमि पूजन सावनी सेवा सहकारी समिति और केसरा में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र कौशिक जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग ने किया।विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, भाजपा नेता संजय दानी,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, जनपद सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर,कमलेश साहू, ज्योति प्रकाश साहू,रानी बंछोर,अम्लेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद श्रीमती रेखा अरविंद जोशी,जनपद सदस्य संतोषी ठाकुर, जनपद सदस्य भावना निषाद,भाजपा नेता लालेश्वर साहू,लोकमनी चंद्राकर रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी,होली के पहले अंतर राशि किसानों को मिलने वाली है।आज धान खरीदी केंद्रों में करोड़ों का विकास कार्य की आधार शिला रखा गया।साथ ही आज छत्तीसगढ़ के वार्षिक बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रखा है जो विकसित भारत की ओर अग्रसर है ।सबका साथ सबका विकास करने वाली बजट छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रस्तुत किया है।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री निर्मल जैन, कैलाश यादव, डॉ सुरेश साहू, धर्मेद्र कौशिक,सरपंच सावनी रामेश्वरी जांगड़े ,सरपंच झीट रूपेंद्र राजू साहू ,सरपंच सांकरा रवि सिंगौर, सरपंच मोतीपुर मोहन सिंगौर, सरपंच खुड़मुड़ी गुलाब जोशी, तरीघाट सरपंच चंद्रिका साहू,पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सोनकर रमाकांत यादव, बेनी साहू,मनबोध, साहू, धर्मेंद्र कौशिक, अध्यक्ष रमाकांत यदु,सुनील वर्मा,तुकेश्वर निर्मलकर,दानी वर्मा, पारखत साहू, अंगेश सिन्हा, प्रेमलाल साहू,राजेश बंछोर, भगवान सिंह चंद्राकर,बलदाऊ वर्मा, प्रणव चंद्राकर, युराज साहू,अनिता वर्मा, बिरेंद्र ठाकुर,मोहित अमृत,गैंडलाल गजेंद्र,गजेंद्र वर्मा,दानेश्वर साहू, सुरेंद वर्मा,अजित ठाकुर, फेरहा राम धिवर शिवा साहू, मनीष कोसले,रोहित वर्मा, गोविंद वर्मा, रामेश्वर साहू सुरेश सोनकर,ललित सोनकर, कोमल वर्मा सुरेश चंद्राकर गौरव मौहोबिया बोधन ठाकुर पुरुषोत्तम ठाकुर सहित सेवा सहकारी समितियों के आधिकारी कर्मचारियों की गरिमामई उपस्थिति रही
कार्यक्रम के मंच संचालक रज्जू सोनी ,पारखत साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या किसान और भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।








