अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन सर्किल कोसरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन 01 मार्च को अमलेश्वर में, जिले के जनप्रतिनिधी होंगे शामिल

अम्लेश्वर,पाटन। पाटन सर्किल कोसरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन–2026 दिनांक 01 मार्च 2026 (रविवार) को नगर पालिका परिषद अमलेश्वर, तहसील पाटन, जिला दुर्ग (छ.ग.) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।

अधिवेशन के प्रथम सत्र (प्रातःकाल) में कलश यात्रा, श्री राधा–कृष्ण पूजन, ध्वजारोहण, अतिथियों का स्वागत तथा सामाजिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के प्रथम पाली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि होंगे।अध्यक्षता रामचन्द्र यादव पाटन सर्किल अध्यक्ष कोसारिया यादव समाज करेंगे। विशिष्ट अतिथि होंगे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ता गण होंगे।

वहीं द्वितीय सत्र (मध्याह्न)कार्यक्रम के द्वितीय पाली में समाज के गौरव शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता बोधन यादव अध्यक्ष दुर्ग जिला कोसरिया यादव समाज महासभा करेंगे। विशिष्ट अतिथि होंगे दुर्ग सांसद विजय बघेल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ता गण होगें। जिला अध्यक्ष द्वारा सामाजिक संबोधन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा समाज के प्रमुखों द्वारा उद्बोधन एवं सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता, संगठनात्मक सुदृढ़ता तथा सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करना है।उक्त जानकारी मीडिया को युवा नेता पार्षद डोमन यादव ने शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!