अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जलाया पुतला,राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई की मांग

पाटन। पाटन विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विपिन चंद्राकर के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार की पुतला दहन गया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया, जिसमें उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्री चंद्राकर ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार असंवैधानिक तरीके से कांग्रेस के नेताओं को टारगेट कर उन्हें जेल में डालने का कार्य कर रही है। यह पूरी तरह से लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों के खिलाफ है, जिसका युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

उन्होंने आगे कहा कि संविधान सभी नागरिकों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार देता है, लेकिन केंद्र सरकार अपनी दमनकारी नीतियों के माध्यम से इन अधिकारों का हनन कर रही है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर आज पाटन विधानसभा के हृदय स्थल स्वामी आत्मानंद चौक में विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया और राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष की शीघ्र रिहाई की मांग की गई।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने दमनकारी रवैया नहीं छोड़ा, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मौके पर वरिष्ट कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष मोहन साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू सहित सभी मंडल अध्यक्ष गण और सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!