अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित

अम्लेश्वर। स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों को पोषण आहार एवं प्रोटीन की कमी दूर करने तथा भारत को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से विकास खंड पाटन, जिला दुर्ग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम दुर्ग जिले के कलेक्टर के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ. बी. कठौतिया के द्वारा निक्षय मित्र योजना के माध्यम से टीबी मरीजों को फूड बास्केट के रूप में पोषण आहार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में चंद्रकांता साहू (बीईटीओ, सीएचसी झीट), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट के चिकित्सा अधिकारी, सुपरवाइजर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला/पुरुष), सीएचओ तथा झीट सेक्टर की समस्त मितानिनें उपस्थित रहीं। सभी ने टीबी मरीजों को नियमित उपचार के साथ पोषण आहार लेने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से टीबी उन्मूलन की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!