अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में किसानों को मिला सम्मान, पाटन में कृषक उन्नति योजना का भव्य आयोजन

पाटन, 28 फरवरी।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मोदी की गारंटी और विष्णु देव साय के सुशासन के तहत कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं किसान सम्मेलन का आयोजन आज 28 फरवरी को पाटन विधानसभा क्षेत्र स्थित डॉ. खूबचंद बघेल भवन, पाटन में किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल सांसद, दुर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट उपस्थिति में प्रदेश भाजपा मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, भाजपा नेत्री श्रीमती हर्षा लोकमनी, चंद्राकर,भाजपा नेता दिलीप साहू,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु शामिल हुए।

समारोह के दौरान कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को आदान सहायता राशि का वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी की गारंटी और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी प्रयासों से किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, योजनाओं के लाभ और भविष्य की कृषि नीति की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का समापन किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!