अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक ही रात में 3–4 दुकानों में चोरी

अमलेश्वर। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के सबसे बड़े ग्राम पाहंदा (अ) में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन से चार दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने की जानकारी सामने आई है। इस घटना में दुकान संचालकों की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है।

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आमजन में भय और आक्रोश का माहौल है। अज्ञात चोर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इससे पूर्व समीपस्थ ग्राम खमरिया में भी चोरी की घटना सामने आई थी, जहां ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि का मोबाइल फोन तालाब में नहाने के दौरान चोरी हो गया था।

अमलेश्वर थाना क्षेत्र में इस प्रकार की कई घटनाएं पूर्व में भी घटित हो चुकी हैं, किंतु अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, शीघ्र जांच कर चोरों की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!