शासकीय महाविद्यालय रानीतराई के नवनिर्मित शैक्षणिक भवन का भव्य लोकार्पण 5 मार्च को, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा होंगें शामिल

रानीतराई पाटन। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई (असोगा), जिला दुर्ग में नवनिर्मित शैक्षणिक भवन के लोकार्पण समारोह का आयोजन दिनांक 5 मार्च 2026, गुरुवार को दोपहर 02:00 बजे महाविद्यालय परिसर में किया जा रहा है।


इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा, कैबिनेट मंत्री (उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन), छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बघेल, सांसद (दुर्ग लोकसभा) करेंगे।
समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भूपेश बघेल, विधायक पाटन विधानसभा एवं श्रीमती रमशीला साहू जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री (छ.ग. शासन) जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू, श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर की उपस्थिति रहेगी। साथ ही अनेक विशेष अतिथिगण, जनप्रतिनिधि, जनपद व जिला पंचायत के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष निर्मल जैन ने बताया कि यह नवनिर्मित शैक्षणिक भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर, आधुनिक सुविधाएँ तथा गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा।
महाविद्यालय परिवार ने समस्त जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।








