अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
अम्लेश्वर पालिका में होली मिलन समारोह संपन्न,जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व में कार्यरत उप अभियंता भी हुए शामिल

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में आज 03 मार्च को पालिका भवन के समक्ष होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में पूर्व में कार्यरत उप अभियंता प्रवीन साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए, जिससे आयोजन की विशेष गरिमा और बढ़ गई। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा परस्पर सौहार्द एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
होली मिलन समारोह सौहार्द, एकता और पारस्परिक भाईचारे के वातावरण में संपन्न,सभी लोग नगाड़े के धुन में मस्त होकर थिरके।
Advertisement






