अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

हर पुरूष की सफलता एवं स्वस्थ्य समाज निर्माण के पिछे कही न कही नारी शक्ति का योगदान होता है

दुर्ग//मंगल भवन उतई में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महतारी वंदन सम्मेलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।इस अवसर पर नारी शक्ति को नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों एवं रंगोली का निरीक्षण किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नारी शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की कामना करते हुए कहा कि नारी शक्ति, मातृ शक्ति का सम्मान व चेतना जागृत करने के लिए आज पूरी दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हो रहा है। उन्होंने अपने परिवार में अपनी माता एवं महिलाओं द्वारा मिले संस्कारों एवं अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि चूॅकि मॉं बच्चें की प्रथम पाठशाला एवं शिक्षिका होती है, जिस घर में महिलाओं द्वारा बच्चों को अच्छा संस्कार दिया जाता है वह परिवार विचारवान, संस्कारवार एवं समृद्धवान होता है। उन्होंने महान सम्राट शिवाजी की महानता की पिछे माता जीजावाई जैसे महिला के योगदान को उदृत करते हुए कहा कि हर पुरूष की सफलता एवं स्वस्थ्य समाज निर्माण के पिछे कही न कही नारी शक्ति का योगदान होता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

आगे श्री चंद्राकर ने कहा सशक्त माताएं – समृद्ध छत्तीसगढ़, महतारी वंदन का गौरवशाली सफर.प्रदेश की माता-बहनों के जीवन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विष्णु देव सायं डबल इंजन सरकार ने संकल्प लिया था कि हर महिला को ₹1000 की आर्थिक सहायता मिलेगी। हमारी सरकार इस वादे को पूरा करते हुए हर महीने मातृशक्ति के खाते में राशि पहुंचा रही है।आज किश्त जारी कर दिया है।छत्तीसगढ़ की हर महिला के सशक्त भविष्य के लिए, महतारी वंदन योजना का यह सफर निरंतर जारी रहेगा।हमारी सरकार निरंतर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आगे विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कहा कि हमारी संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का निवास होता है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं घरों तक सीमित रहती थीं, लेकिन आज प्रदेश की महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में माताओं-बहनों की बड़ी भूमिका होगी। आज महिलाएं गांवों में सेंट्रिंग प्लेट उपलब्ध कराने से लेकर ड्रोन उड़ाने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

श्री चंद्राकर ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। एक नारी शिक्षित होती है तो दो परिवार और पूरा समाज शिक्षित होता है।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू,जिला पंचायत सभापति श्रद्धा साहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, पार्षद संगीत रजक, लता सोनवानी, विजय लक्ष्मी साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष झमीत गायकवाड़, परियोजना अधिकारी उषा झा, तहसीलदार झुमा यदु कृषि वैज्ञानिक डॉ निशा शर्मा , डॉ ज्योति ध्रुव सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!