अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के जन्मदिन पर होगा होली मिलन समारोह

पाटन। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले के जन्मदिन के अवसर पर होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रंगोत्सव के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम 9 मार्च 2026, सोमवार को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. खूबचंद बघेल भवन, अटारी में किया जाएगा, जहां सभी नगरवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में स्वदेशी के संकल्प के साथ प्राकृतिक गुलाल से होली मिलन किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी अपनाने का संदेश भी दिया जाएगा।

आयोजन समिति ने नगर के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होकर इस अवसर को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में भाजपा नगर पदाधिकारी, पार्षदगण, नगर पंचायत पाटन के जनप्रतिनिधि और नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!