अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पाटन में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन, रजनी बघेल हुई शामिल

पाटन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना पाटन के तत्वावधान में सतनाम भवन पाटन में महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।


इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके योगदान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा तथा जनपद पंचायत के सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन पाटन परियोजना की अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला दिवस के इस आयोजन को सफल बनाया।








