अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पांहदा (अ )में होगा 2026/27 में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन, पंडित श्री युवराज पांडेय के श्री मुख से बहेगी महादेव कथा की अविरलधारा

अम्लेश्वर। ग्राम पांहदा (अ)तहसील पाटन, जिला दुर्ग  में आगामी 28 दिसंबर 2026 से 03 जनवरी 2027 तक सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जाएगा।

इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य पं. श्री युवराज पांडेय जी श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा एवं श्री शिव महापुराण की कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन स्थल न्यू पानी टंकी के पास, गौठन के बाजू, इंदिरा नगर, ग्राम पांहदा निर्धारित किया गया है।

कथा आयोजन के दौरान क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति, धर्म और संस्कारों से जुड़ी प्रेरणादायक कथाओं का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। आयोजन की तैयारियां ग्रामवासियों द्वारा शुरू कर दी गई हैं।

समस्त ग्रामवासी पांहदा (तहसील पाटन, जिला दुर्ग) ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। उक्त जानकारी सोसल मीडिया में भाजपा ओबीसी वर्ग दुर्ग जिला महामंत्री सुरेंद्र साहू ने शेयर किया है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!