अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज 15 मार्च को भक्त माता कर्मा जी की जयंती पर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं, कहा आराध्य माँ कर्मा के जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज 15 मार्च को भक्त माता कर्मा जी की जयंती पर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।अपने बधाई संदेश में श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। आराध्य माँ कर्मा ने अपनी भक्ति भाव से साक्षात् भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उनके जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है।

माँ कर्मा का विराट व्यक्तित्व हम सभी को भक्ति के मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!