अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
पापमोचनी एकादशी एवं माँ कर्मा जयंती पर श्रीमति हुलेश्वरी बिरेन्द्र साहू ने दी शुभकामनाएँ
रानीतराई। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलीगुन्डरा की सरपंच एवं जिला साहू संघ दुर्ग के महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजक श्रीमति हुलेश्वरी बिरेन्द्र साहू ने पावन पापमोचनी एकादशी तथा भगवान जगन्नाथ के अनन्य भक्त माँ कर्मा जी की 1010वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें भक्ति, सेवा, दान और समाज के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। माँ कर्मा जी का जीवन त्याग, श्रद्धा और भगवान जगन्नाथ के प्रति अटूट भक्ति का अद्भुत उदाहरण है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।



इस अवसर पर उन्होंने सभी से समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ाने का आह्वान किया।



