छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की तीन दिवसीय पुरी भ्रमण यात्रा रवाना, सांसद विजय बघेल ने दिखाई हरी झंडी

अम्लेश्वर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की तीन दिवसीय पुरी भ्रमण यात्रा आज 15 मार्च को दुर्ग, पाटन एवं अम्लेश्वर से रवाना हो गई। दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल तथा छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
आपको बता दें कि दुर्ग जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष ललित साहू के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों को पुरी भ्रमण कराया जा रहा है, जिससे सभी पत्रकार साथी काफी उत्साहित हैं। पत्रकारों का कहना है कि यह पहला अवसर है जब 50 से अधिक पत्रकार इस यात्रा में एक साथ शामिल हुए हैं। यह पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दुर्ग जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष ललित साहू के इस नेतृत्व की सभी पत्रकारों ने सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया।






