अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भक्त माता कर्मा जयंती पर भव्य आयोजन, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण

जामगांव आर (दुर्ग)। समीपवर्ती ग्राम परिक्षेत्र साहू समाज बीजाभांठा में भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहू सामुदायिक भवन, आदिवासी सामुदायिक भवन, जय स्तंभ निर्माण घोरारी तथा श्मशान घाट शेड निर्माण का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि के रूप में श्री आशीष वर्मा जी (पूर्व ओएसडी, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक साहू l (विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत दुर्ग) ने की। इस अवसर पर श्री रवि सिन्हा (सभापति जनपद पंचायत पाटन), राजाराम गहरवार (सचिव जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण), अमित अग्रवाल (सरपंच ग्राम पंचायत बेल्हारी), जीधन ठाकुर (सरपंच ग्राम पंचायत भंसुली), श्रीमती निर्मला साहू (सरपंच),  बलराम साहू  (उपसरपंच) सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री अनिल ठाकुर जी ने किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि आज हम सभी एक ऐसी महान विभूति की जयंती मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिनका नाम श्रद्धा, सेवा और भक्ति का प्रतीक है — भक्त माता कर्मा। माता कर्मा केवल एक नाम नहीं बल्कि एक ऐसी प्रेरणा हैं जिन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची भक्ति केवल मंदिरों में नहीं बल्कि सेवा, त्याग और समाज के कल्याण में होती है। उनकी भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा, सादगी और समाज सेवा की भावना आज भी पूरे साहू समाज और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रेरित करती है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पवित्र धरती संतों, महापुरुषों और त्यागियों की भूमि रही है। इसी धरती ने माता कर्मा जैसे महान आदर्श दिए हैं, जिनकी भक्ति और त्याग की गाथा आज भी समाज को प्रेरित करती है। आज हमें केवल जयंती मनाकर ही नहीं रुकना है, बल्कि माता कर्मा के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना होगा। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना होगा, युवाओं को आगे बढ़ाना होगा और समाज की एकता को मजबूत करना होगा।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कार्यकाल का स्मरण करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पाटन विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए। गांव-गांव में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों के लिए योजनाएं तथा ग्रामीण विकास के अनेक कार्य किए गए, जिससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई धारा प्रवाहित हुई। उन्होंने कहा कि भूपेश भैया ने हमेशा गांव, गरीब और किसानों के हित में कार्य किया है और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता आज भी बनी हुई है। माता कर्मा और आप सभी के आशीर्वाद से हमें विश्वास है कि आने वाले समय में पुनः उन्हें प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिलेगा और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री अशोक साहू जी ने कहा कि भक्त माता कर्मा जयंती केवल साहू समाज का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और सेवा भावना का प्रतीक है। माता कर्मा का जीवन हमें यह संदेश देता है कि सच्ची भक्ति, सेवा और समर्पण से समाज को नई दिशा दी जा सकती है। माता कर्मा की भक्ति, सादगी और परोपकार की भावना ने समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाया है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पाटन विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए। किसानों, मजदूरों, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं, जिससे गांव-गांव में विकास की नई तस्वीर दिखाई दी। उन्होंने कहा कि भूपेश भैया ने हमेशा गांव और समाज के विकास को प्राथमिकता दी है, इसलिए आज भी जनता उनके कार्यों को याद करती है और उनके नेतृत्व पर विश्वास करती है। माता कर्मा और समाज के आशीर्वाद से हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में पुनः उन्हें प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिलेगा।

अंत में अतिथियों ने कहा कि सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य समाज की प्रगति और एकता का प्रतीक हैं। यह स्थान आने वाले समय में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा और समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज बीजाभांठा के पदाधिकारी, रामेश्वर साहू अध्यक्ष साहू समाज, रमेश साहू, पुष्पा साहू, वामन साहू, रेखराज साहू, दिनेश साहू, रमानाथ साहू, बैज नाथ साहू, कुलेश्वर साहू, बलराम साहू, निमेश साहू, पुष्पेंद्र साहू, धनेश्वरी साहू, युवराज साहू, छबेंद्रे साहू, चित्रसेन साहू, निर्मला साहू सरपंच, प्रियंका टंडन, नूतन साहू पंच, अंजू बंजारे पंच, दिनेश जी पंच, गणेश बंजारे पंच, रमेश मंडावी, रंजीत मार्कण्डेय पंच, संजय यादव गेंद लाल साहू सचिव, अहिमन ठाकुर, समाज के वरिष्ठजन, महिला समिति, युवा साथियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!