अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर मंडल में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन

अमलेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत अमलेश्वर मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रथम सत्र के वक्ता के रूप में पाटन विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं जनसंपर्क के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

वहीं द्वितीय सत्र में राजेन्द्र पाध्ये ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से संबोधित किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हुई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर सहित पूरे मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!