अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पेंशन योजना के पात्र हितग्राहियों को चार माह से राशि का भुगतान नहीं- ढालेश साहू , जिला प्रशासन दुर्ग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

दुर्ग। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत आने वाले दुर्ग जिले के हजारों पात्र हितग्राही पिछले चार महीनों से अपनी पेंशन राशि के लिए भटकने को मजबूर हैं। नवंबर 2025 से अब तक वृद्धजन, विधवा महिलाएं एवं दिव्यांग हितग्राहियों के बैंक खातों में पेंशन राशि जमा नहीं होने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

प्रशासनिक उदासीनता पर आक्रोश:

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस गंभीर विषय पर जनपद क्षेत्र के जनपद सदस्य व किसान नेता ढालेश साहू ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार त्वरित भुगतान और डिजिटल व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर दुर्ग जिले में हितग्राहियों को महीनों तक अपनी ही राशि के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हितग्राही लगातार जनपद पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल तकनीकी समस्या या बजट के अभाव का हवाला देकर वापस लौटा दिया जाता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उन्होंने इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही एवं संवेदनहीनता बताते हुए कहा कि इस कारण बुजुर्गों को अपनी दवाइयों एवं दैनिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है।

इन योजनाओं का भुगतान है लंबित:

जिले में मुख्य रूप से निम्नलिखित योजनाओं के अंतर्गत भुगतान लंबित है:- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा एवं नि:शक्तता पेंशन योजना- मुख्यमंत्री पेंशन योजना- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना शामिल हैं

प्रशासन से मांग: ढालेश साहू ने जिला कलेक्टर दुर्ग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व के पूर्व सभी लंबित भुगतान सुनिश्चित किए जाएं, ताकि गरीब परिवारों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कागजी प्रक्रियाओं को दरकिनार कर युद्ध स्तर पर भुगतान की कार्यवाही पूर्ण की जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!