अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस महोत्सव हेतु डॉ. रमन सिंह को आमंत्रण, आने का दिया आश्वासन

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोधी समाज द्वारा 20 मार्च को आयोजित बलिदान दिवस महोत्सव एवं 22 मार्च को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के राज्यस्तरीय बलिदान दिवस महाउत्सव कार्यक्रम के संदर्भ में आज माननीय डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन) से सौजन्य मुलाकात की गई।

इस अवसर पर लोधी समाज के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। सामाजिक जनों के आग्रह को स्वीकार करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन प्रदान किया।

इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश प्रमुख सलाहकार डॉ. अशोक वर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर सहित कबीरधाम जिले से कुमार कौशिक (संरक्षक), संतोष कौशिक (अध्यक्ष, लोधी समाज कबीरधाम), राघवेंद्र वर्मा (जिला महामंत्री भाजपा), रमेश कौशिक (जिला उपाध्यक्ष, लोधी समाज), महादेव कौशिक, रूपेश कौशिक (युवा अध्यक्ष, जिला लोधी समाज), रामराज कौशिक एवं राजू सिंगौर उपस्थित रहे।
लोधी समाज द्वारा आयोजित यह महाउत्सव वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करने एवं समाज में एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!