अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

झीट परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट, कर्मा जयंती समारोह में शामिल होने दिया आमंत्रण

अम्लेश्वर। तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत झीट परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर उन्हें आगामी कर्मा जयंती में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अम्लेश्वर एवं प्रमुख सलाहकार उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले परिक्षेत्रीय स्तरीय कर्मा जयंती समारोह एवं नवीन सामाजिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने हेतु आमंत्रण सौंपा गया।

इस अवसर पर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू, उपाध्यक्ष सुखदेव साहू, उपाध्यक्ष मधुकांता साहू, संगठन सचिव ओमप्रकाश साहू, योगिता साहू, रामाधार साहू, पीला राम साहू सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को लेकर समाज के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन को सफल बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!