अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष पर सभापति डॉ. आलोक पाल ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं
अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद एवं नगर पालिका परिषद के सभापति डॉ. आलोक पाल ने चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष के पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों को सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
डॉ. पाल ने चैत्र नवरात्रि के पंचमी श्रृंगार के शुभ अवसर पर जगत जननी माता रानी से नगरवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि लेकर आए।



उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पर्व को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं तथा समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करें।



