अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम ढौर में 1010वीं कर्मा जयंती समारोह 28 मार्च को, भव्य आयोजन की तैयारियाँ पूरी

सेलुद। तहसील साहू संघ पाटन के असनारा परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढौर में 28 मार्च  स्थानीय साहू समाज, ढौर के तत्वावधान में कर्मा मंदिर प्रांगण में 1010वीं कर्मा जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे कलश यात्रा से होगी। इसके पश्चात सुबह 11 बजे अतिथि स्वागत, उद्बोधन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 1 बजे भक्त माता कर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना तथा दोपहर 3 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

सायंकालीन सत्र में छत्तीसगढ़ी चिन्हारी लोक मंजीरा सहित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें आकाश चंद्राकर एवं पद्मश्री ममता चंद्राकर ,पायल साहू की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य, दुर्ग रहेंगे। प्रमुख अतिथि के रूप में लालेश्वर साहू अध्यक्ष, तह. साहू संघ पाटन होंगे । विशिष्ट अतिथि के रुप में सुरेंद साहू संगठन सचिव तह. साहू संघ पाटन, महेन्द्र साहू महासचिव तह.साहू संघ पाटन, मेघा ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत ढौर सहित अन्य अतिथि भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन हिरवानी अध्यक्ष, परि. साहू संघ असनारा करेंगे।

आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।उक्त जानकारी मीडिया को स्थानीय अध्यक्ष दानी राम साहू ने शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!