अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न

रायपुर। शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन 15 मार्च को वृंदावन हॉल, रायपुर में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ फिल्म बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संजय कुमार मैथिल, अध्यक्ष मीना भारद्वाज, संरक्षक परसराम साहू एवं सलाहकार राजेंद्र पाटकर के मार्गदर्शन में समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश भर से आए नवाचारी शिक्षकों एवं समाज के प्रति समर्पण भाव रखने वाले प्रतिभावान शिक्षकों को “कर्मवीर रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल एवं मीना भारद्वाज द्वारा किया गया। समारोह में समाज के विशिष्ट जनों में संजय दीवान, रीता दीवान, डॉ. जी.एस. चंद्राकर सहित संस्था के पदाधिकारी मोहित शर्मा, महादेव जायसवाल, राजेंद्र पाटकर, मधु देवांगन, मेहतर देवांगन, नारायण पांडे, हेमंत कुमार, दिनेश कुरेटी, नंदनी देशमुख, महेंद्र पंत, धनेश रजक एवं प्रदेश व जिला स्तर के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करना एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी उपस्थितजनों ने इसकी सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!