अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मां वृंदा देवी डिंडा कपाट धाम आगेसरा में श्रीमद् भागवत महापुराण के सप्तम दिवस पर श्रीकृष्ण-रूखमणी विवाह संपन्न, कल होगा कथा का समापन

पाटन। मां वृंदा देवी डिंडा कपाट धाम आगेसरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के सप्तम दिवस पर आज भगवान श्रीकृष्ण एवं रूखमणी जी का विवाह उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने झांकी एवं कथा के माध्यम से इस दिव्य प्रसंग का श्रवण कर भावविभोर होकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां वृंदा देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

कार्यक्रम के अनुसार, दिनांक 25/03/2026 (बुधवार) को श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का समापन होगा। इसके पश्चात दिनांक 26/03/2026 को हवन-पूजन एवं दिनांक 27/03/2026 को ज्योत जवारा विसर्जन का आयोजन किया जाएगा।

सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लें एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!