अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाहंदा (अ) ग्राम पंचायत में अनियमितताओं की जांच जारी, सचिव को हटाने की गई है मांग

अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच समिति द्वारा जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत में पदस्थ सचिव के समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने की शिकायतें सामने आई हैं, जिसके चलते सरपंच, उपसरपंच ने सचिव को हटाने की मांग जिला एवं जनपद सीईओ से की है।

बताया जा रहा है कि लगभग एक माह पूर्व एक व्यक्ति द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी गई थी, जिसके लिए ₹3000 की राशि भी जमा की गई थी। वर्तमान में जनपद पंचायत पाटन के जांच अधिकारी द्वारा 2025/ 26 मामले का निरीक्षण किया जा रहा है। पूर्व में पदस्थ सचिव कार्यकाल का मामला सामने आ रहा है। उपस्थित जन समुदाय ने कहा है कि 22 लाख रुपया पिछला कार्य काल का बचा हुआ था। जिसका दुरुपयोग किया गया है।

ग्रामीणों ने जांच अधिकारी से पंचायत में आहरित राशि की विस्तृत जांच, बिल-वाउचर सहित करने की मांग की है। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही अनियमितताओं की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

जांच अधिकारी ने बताया कि जांच के उपरांत ही यह स्पष्ट होगा कि किस प्रकार की अनियमितता बरती गई है। साथ ही सचिव की कार्यशैली को लेकर भी ग्रामीणों में विरोध देखा जा रहा है, जिसकी भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!