अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

चैत्र नवरात्रि पर भाजपा नेता दुर्गेश सोनू साहू ने माँ शीतला के दरबार में टेका मत्था, नगर की खुशहाली की कामना

अमलेश्वर।नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के युवा नेता एवं नगर भाजपा महामंत्री दुर्गेश सोनू साहू ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महादुर्गा अष्टमी के दिन अमलेश्वर डीह स्थित माँ शीतला प्रांगण पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। साथ ही प्रदेश की उन्नति एवं शांति के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और समाज में खुशहाली बनी रहे। इस दौरान क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!