अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर ने शीतला मंदिरों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

अम्लेश्वर। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 की जिला पंचायत सभापति दुर्ग श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने जामगांव एम स्थित महामाया मंदिर एवं क्षेत्र के शीतला देवी मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान श्रीमती चंद्राकर नव कन्या भोज कार्यक्रम में भी शामिल हुईं और कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को महा अष्टमी एवं रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित कीं।

श्रीमती चंद्राकर ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र एवं जगत जननी माता से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि, जनपद पंचायत पाटन के सदस्य, ग्राम सांकरा के युवा सरपंच एवं अम्लेश्वर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर, जामगांव एम की सरपंच श्रीमती तुलसी रोहित सिन्हा सहित क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!