अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अष्टमी पर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के शीतला माता मंदिरों में दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

पाटन।चैत्र नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न शीतला माता मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के बटँग, नारधी, अमलीडीह, खम्हरिया, कुरूदडीह सहित अन्य ग्रामों में आयोजित जंवारा कार्यक्रमों में भाग लिया। ग्राम कुरूदडीह स्थित शीतला माता मंदिर में शीतला समिति द्वारा आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने नौ कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा।

मंदिर प्रांगण में ज्योति जंवारा के दर्शन के उपरांत उन्होंने क्षेत्र के सभी परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए माता रानी से प्रार्थना की।

इस अवसर पर अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा कि नवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है। यह हमें समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर विकास के लिए माँ दुर्गा से आशीर्वाद की कामना की।

इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय नागरिक ग्रामीण जन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!