अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर में कॉलेज खोलने की मांग पर बढ़ी उम्मीदें, उच्च शिक्षा विभाग ने किया प्रारंभिक अवलोकन

अमलेश्वर। दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर एवं सभापति डॉ. आलोक पाल (वार्ड क्रमांक 1) द्वारा मुख्यमंत्री जनदर्शन में नगर में कॉलेज खोलने की मांग को लेकर एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

उक्त आवेदन पर उचित कार्रवाई करते हुए संचालन, उच्च शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा नगर में प्रारंभिक अवलोकन किए जाने की बात सामने आ रही है। इससे नगर में शिक्षा के लिए भवन स्वीकृत होने की संभावना प्रबल होती दिखाई दे रही है।

नगरवासियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। हालांकि, अब यह देखना होगा कि आने वाले समय में यह मांग कब तक पूर्ण हो पाती है।

इस संबंध में जानकारी डॉ. आलोक पाल, सभापति नगर पालिका परिषद अमलेश्वर द्वारा मीडिया से साझा की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!