अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों हेतु 65 लाख रुपए स्वीकृत, विधायक ललित चंद्राकर ने की थी अनुशंसा

दुर्ग, 27 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनहित के विभिन्न कार्यों के लिए कुल 65 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चंद्राकर द्वारा अनुशंसित इन कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अधोसंरचना विकास के कार्य कराए जाएंगे। इसमें ग्राम पंचायत खोपली के यादव पारा और ग्राम पंचायत डुमरडीह के वार्ड-19 के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु क्रमशः 7-7 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत हनोदा के सतनाम पारा तथा ग्राम पंचायत पाउवारा के महार पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 8-8 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। ग्राम पंचायत पाउवारा में ही विभिन्न गलियों में नाली निर्माण हेतु 3.00 लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत पुरई के राजपूत पारा में सामुदायिक भवन के पास बाउंड्रीवाल व इंटरलॉकिंग कार्य हेतु 8.00 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु ग्राम पंचायत कोलिहापुरी (सतनाम पारा) एवं ग्राम पंचायत कोनारी के पंचायत भवन में डोम शेड निर्माण के लिए 8-8 लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत जंजगिरी के बाजार पारा में सार्वजनिक कला मंच के पास डोम शेड निर्माण हेतु 8.00 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!