अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण 2026 का मंडल स्तरीय कार्यशाला 30 एवं 31 मार्च को पाटन में।

भाजपा दरबार मोख़ली मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण 2026 का मंडल स्तरीय कार्यशाला

पाटन। भारतीय जनता पार्टी दरबार मोख़ली मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण 2026 का दो दिवसीय कार्यशाला 30 एवं 31 मार्च को देवांगन भवन में आयोजित किया गया है।भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री ज्योति प्रकाश साहू ने बताया कि प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में अतिथियों का स्वागत , झंडारोहण, दीप प्रज्वलन राष्ट्रगान( वंदे मातरम) एवं राजकीय गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।जिसमें मंडल के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। प्रथम सत्र में प्रशिक्षण वर्ग की उपादेयता, प्रशिक्षण वर्ग की हमारी दृष्टि,वैचारिक अधिष्ठान एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिमा दर्शन का आयोजन किया जाएगा।

दूसरे दिन प्रातः योग , प्रार्थना ,कार्य पद्धति, सोशल मीडिया,छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत,बूथ प्रबंधन,केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धि,छत्तीसगढ़ का इतिहास आदि विषयों पर वक्तागण अपना मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण की पावन उपस्थिति रहेगी।

महामंत्रीद्वय डॉ.सुरेश साहू एवं भागवत सिंहा ने कार्यक्रम में मंडल में निवासरत अपेक्षित श्रेणी (शक्ति केंद्र प्रमुख,मंडल कार्य समिति,मंडल मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री ,जिला एवं प्रदेश स्तरीय मंडल निवासी कार्यकर्ता,बूथ अध्यक्षगण, बी एल ए 2, जनप्रतिनिधि सरपंच,जनपद जिला पंचायत सदस्य, विधायक सहित कार्यकर्ताओं को इस आवासीय प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!