अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

24 वर्षों की सेवा के बाद सूबेदार इंदल आठे का गृह ग्राम बटरेल में भव्य स्वागत, 02 अप्रैल को होगा आगमन 

दुर्ग। इंडियन आर्मी के सूबेदार इंदल आठे देश की मातृभूमि की सेवा करते हुए अपना गौरवशाली कार्यकाल पूर्ण कर 02 अप्रैल को अपने गृह ग्राम बटरेल लौट रहे हैं। उनके आगमन को लेकर परिवार सहित ग्रामवासी अत्यंत उत्साहित हैं और भव्य स्वागत की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं।

आपको बता दें कि इंदल आठे, पिता के.आर. आठे, ग्राम एवं पोस्ट बटरेल, तहसील पाटन, जिला दुर्ग के निवासी हैं। उन्होंने 25 सितंबर 2001 को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया था। उनका सेवानिवृत्ति दिनांक 31 मार्च 2026 है। इस दौरान उन्होंने 24 वर्ष 06 माह 06 दिन तक मातृभूमि की सेवा की है।

अब सेवा निवृत्त होकर वे अपने गृह ग्राम लौट रहे हैं, जहां उनके सम्मान में ग्रामवासियों एवं परिवारजनों द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भेष आठे ने अपने परिवार का फोटो सोसल मीडिया में साजा किया है, सुबेदार इंदल आठे छोटा भाई है।

उक्त जानकारी मीडिया को सरपंच प्रतिनिधि भेष आठे द्वारा साझा की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!